डी जे का आवाज तेज, थाने में हुआ प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – होली पर्व 2025 के अवसर पर डी0जे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने को लेकर 30 अज्ञात लोगो के खिलाफ बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बरबीघा थाना के चौकीदार अनुज सिंह के द्वारा दिये गये सूचना के आधार पर सामस गाँव में की गई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 01 साउण्ड मशीन तथा 02 बड़ा साउण्ड बाॅक्स को जब्त कर लिया गया है।तथा अज्ञात लोगों को पकड़ने के लिए छापामारी भी तेज कर दी गई है । ज्ञातव्य हो कि होली पर्व के पुर्व जिला पदाधिकारी के द्वारा पर्व में तेज आवाज में डी0जे तथा अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध लगाया था एवं इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया था।

Leave a Comment