रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा- विगत दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदुस्तान ओलिंपियाड में जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा के कक्षा 6 का पीयूष राज बना जिला टॉपर। उसने 87 अंक लाया।विद्यालय में वह उदयगिरि सदन में है।वहीं जिले में कक्षा 7 में द्वितीय टॉपर बनी अरावली सदन की अंशु कुमारी तथा कक्षा 8 व नीलगिरी सदन का आलोक कुमार जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किये। प्राचार्य बिनय कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह,सदनाध्यक्ष अनुपमा आर्य, अरुण कुमार साह और प्रदीप कुमार भुइयां आदि ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दिए तथा ऐसे परीक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाले।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 630









