भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती नें खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट :- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा -राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एस के आर कॉलेज बरबीघा के प्रांगण में शेखपुरा भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के द्वारा 25 महिला खिलाड़ी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं महिला खिलाड़ियों के द्वारा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया उस समय भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रभाकर जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार हीरालाल सिंह नगर मंडल अध्यक्ष अप्पू सराफ शेखुपुरसरय मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश विद्यार्थी भाजपा नेत्री सुमन देवी युवा मोर्चा नेता एवं मुखिया प्रतिनिधि अमन कुमार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Comment