शोक संतृप्त परिवार से मिले कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रभात कुमार

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सनैया टोला विषहिया गाँव निवासी राजो मांझी के बेटा करीब 35 वर्षीय रुदल मांझी का निधन लंबी बीमारी और गरीबी के कारण हो गया। निधन के खबर सुनकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य का कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव ललित शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के जिला नेता विश्वनाथ प्रसाद, अनिल कुमार दास, तेजो मांझी मृतक परिवार के पास पहुंचकर सांत्वना देते हुए कहा कि पंचायत से कबीर अंतर्वस्ती योजना के तहत ₹3000 देने और कल्याण विभाग के द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के लाभ देने की मांग जिला प्रशासन और सरकार किया है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से गरीब वंचित रह जाती है जो काफी दुखद है

Leave a Comment