ईंट उद्योग पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को धावा दल द्वारा किया गया विमुक्त

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा:- श्रम संसाधन विभाग द्वारा धावा दल का संचालन किया गया। जिसमें जे. एम. जे. (जय मां जगदम्बा) ईंट उद्योग, अम्बारी, शेखोपुरसराय से दो बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। दोनों बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति,शेखपुरा को सौंप दिया गया है। धावा दल में सम्मिलित मुरली मनोहर मणी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शेखोपुरसराय श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अरुण कुमार बरबीघा व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मिथलेश कुमार घाटकुसुम्भा साथ में, सुरेंद्र कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी, शेखपुरा व शेखोपुरसराय थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तथा एनजीओ जन निर्माण केंद्र से पौरुष कुमार एवं रवि कुमार शामिल थे।इस अवसर पर श्री राजेश कुमार , श्रम अधीक्षक , शेखपुरा के द्वारा बताया गया कि बाल श्रम के उन्मूलन हेतु जिला अंतर्गत विभिन्न धावा दल के माध्यम से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है । इस जिला अंतर्गत पूर्ण रूप से बाल श्रम खत्म हो ,यही हमारी प्राथमिकता है। आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Leave a Comment