
रिपोर्ट:- रवि कुमार

शेखपुरा : – स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के समीप डॉ भीमराव आंबेडकर आवासीय माध्यमिक विद्यालय में पीएमश्री योजनांतर्गत पेस सेटिंग कार्यक्रम में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामाजिक जागरूकता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बिनय कुमार ने टीम रवाना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। जेएनवी के वरीय अंग्रेजी शिक्षक अरुण कुमार साह और कला शिक्षिका अनुपमा आर्या के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार को तथा दोनो आयोजक शिक्षकों को प्रभारी प्राचार्य स्वाति कुमारी द्वारा स्वागत किया गया।
नवोदय विद्यालय की छात्राओं यथा स्वाति राज, राजलक्ष्मी, अंकिता राज, प्रियांशी, ऋतुरानी और खुशी ने अम्बेडकर स्कूल की कक्षा पंचम, षष्ठम, सप्तम, अष्टम और नवम की चयनित छत्राओं को जेएनवी के कक्षा षष्ठम,नवम और एकादश में नामांकन हेतु चयन परीक्षा की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराई।नवोदय विद्यालय की समाज के प्रति योगदान और देश मे अव्वल बोर्ड रिजल्ट से भी अवगत कराई। जेएनवी की सर्वश्रेष्ठ पांच कलाकर छात्राओं यथा प्रतिभा पाटिल, लवली निगम, पंक्ति कुमारी, आयशा रानी और श्रेया के देखरेख में अम्बेडकर विद्यालय की छात्राओं के बीच एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया।
जिसमे कक्षा नवम की अर्चना, लक्ष्मी, राधिका, अष्टम की वर्षा ,सप्तम की नेहा और करीना, षष्ठम की साधना, खुशी, संगम, राधा और नीतू पंचम की अंशु, गौरी, शामली, सुमन और सुनीता ने भाग लिया। जिले के
दोनो ही श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों के छात्राओं के बीच अपने अपने विद्यालयों की दिनचर्या, सीसीए, खेलकूद, अकैडमिक, नृत्य-संगीत, मेष व्यवस्था, होस्टल व्यवस्था आदि पर खुलकर विचारों का आदान प्रदान किया गया जो बहुत लाभकारी साबित होगा। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार और रिसोर्स पर्सन अरुण कुमार साह ने दोनो स्कूलों के बच्चों को संबोधित करते हुए सामाजिक,किशोरवय शिक्षा जागरूकता और
वर्तमान समय मे बिभिन्न स्किल्ड विषयों तथा नई शिक्षा नीति 2020 से अवगत कराते हुए कैरियर कॉउंसेलिंग किया।मौके पर अम्बेडकर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।यह जानकारी नवोदय विद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह और अम्बेडकर स्कूल की प्रभारी प्राचार्य स्वाति कुमारी ने संयुक्त रूप से दिया।









