लता राज फाउंडेशन के बैनर तले जागरूकता सभा

ग्रामीणों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

सरमेरा/अस्थावां: रविवार को लता राज फाउंडेशन के बैनर तले सरमेरा प्रखंड के चेरो और अस्थावां प्रखंड के जीराईनपुरी, मकसूदपुर एवं ओइयाव गांव में जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जागरूक करना था। सभा के दौरान ग्रामीणों ने विशेष अनुरोध किया कि गांव में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और युवतियां आत्मनिर्भर बन सकें। इस मांग को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने होली के बाद इन गांवों में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया।

हर गांव तक पहुंचेगा लाभ

लता राज फाउंडेशन का लक्ष्य है कि हर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसके लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Comment