NDA की संयुक्त जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता हेतु बैठक संपन्न

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आगामी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु भाजपा जिला कार्यालय, वाजिदपुर, शेखपुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने की।इस बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, लोजपा (आर) जिला अध्यक्ष इमाम गजाली, रालमो जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, हम पार्टी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सहित NDA के अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के उपरान्त प्रस्तावित 24 फरबरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए गठबंधन के नेताओ को भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती जी ने आमंत्रित की बैठक के दौरान सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं को NDA की मजबूती के लिए आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुट जाने का निर्देश दिया।इस अवसर पर सभी नेताओं ने एकमत होकर “2025 में 225” के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प को दोहराया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ने किया।बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), रालमो और हम पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक समाप्ति के बाद जिला NDA अध्यक्ष का शिष्टमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिले ।

Leave a Comment