रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – मुख्यमंत्री बालिका कैंसर योजना के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन शेखपुरा के द्वारा सदर अस्पताल, शेखपुरा मे किया गया। यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर सिविल सर्जन महोदय ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। इस योजना के तहत शेखपुरा जिले में 9 से 14 आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण के अंतर्गत
टीकाकरण स्थल,अवलोकन स्थल एवं प्रतीक्षा स्थल का निरीक्षण किया और टीकाकृत बालिकाओं से बात कर उनका उत्साह वर्धन किया ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा, उपाधीक्षक डॉ नौशाद आलम ,चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानन्द कुमार ,एस एम ओ डॉ: वासवराज , एस एम सी प्रतिभा झा टीम की राज्य समन्वयक, शिक्षक और शिक्षिकाएं टीकाकरण की टीम एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रही। इस अवसर पर टीकाकृत 17 बच्चियों को एचपी वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
यह वैक्सीनेशन अभियान चरणबद्ध तरीके से जिले के सारे स्कूलों की लक्षित उम्र की बालिकाओं को किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें। डीपीआरओ शेखपुरा









