रिपोर्ट- प्रदीप कुमार

शेखपुरा – शहर में घर की एक मेड चिकित्सक के बेटी को बहला फुसलाकर तांत्रिक के हाथों बेचने की तैयारी कर रही थी। मामला शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गिरिहीण्डा का है।
जहां पेशे से नेत्र चिकित्सक के बेटी को मेड ने ही चाय में नशीली पदार्थ मिलकर खिला दिया जिससे छात्रा अचेत हो गई जिसके बाद मेड ने चालाकी से चेवाडा जानें बाली बस में बिठा कर बस का किराया भी बस चालक को देकर फिर घर आ गई। जिसके बाद जब आस पास के लोगों ने स्कूल के वक्त बच्ची को सवारी बस में देखा तब घटना की सूचना छात्रा को पिता को दिया।
जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हो सका। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मेड को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता ने कहा कि बच्ची स्कूल जाने के लिए तैयार थी घर की मेड ने पहले फुसला कर दवा पिला दिया जिससे बच्चे हो बेहोश गई
और उसे कहीं भेजने की फिराक में थी लेकिन लोगों ने इसकी सूचना दिया जिसके बाद बस से बच्ची को उतारा गया ।









