शुक्रवार को इन मुहल्लों में बिजली रहेगी बाधित, 11 हज़ार वोल्ट के तार की होगी मरम्मत को लेकर

रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – बिजली उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 11000 वोल्ट के तार की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विभागीय जेई राजीव कुमार सिन्हा ने दिया। इन इलाकों में होगी बिजली कटौती मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक निम्नलिखित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी- वीआईपी रोड, मेहुस मोड़, जेल रोड, तीन मोहानी, महारानी पुरम कॉलोनी, मुरारपुर 11 बजे दिन से 4 बजे शाम तक बाधित रहेगी। जेई राजीव कुमार सिन्हा ने की उपभोक्ताओं से अपील। जेई राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराने तारों के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या आ रही थी, जिसे स्थायी रूप से ठीक करने के लिए यह मरम्मत कार्य आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मरम्मत कार्य के बाद बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सकेगी। अस्थायी असुविधा के बाद मिलेगी बेहतर सेवा । बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यह कार्य उनकी सुविधा के लिए ही किया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही प्रभावित इलाकों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Comment