विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक मंथन सभागार में की गई

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-अशोक चौधरी मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार के द्वारा शेखपुरा जिलान्तर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक मंथन सभागार में की गई। इससे पूर्व आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा उनका गुलदस्ता एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्री अजय कुमार सिंह, माननीय विधान परिषद् सदस्य को भी पौधा देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर माननीय मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार के नेतृत्व में पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। हमारी सरकार की ये सोच है कि प्रत्येक बसावट वाले क्षेत्रों तक सड़क की उपलब्धता हो ताकि लोगों के दैनिक जीवन में आवागमन आराम होने के साथ-साथ बिहार के आर्थिक उन्नति की एक नई तस्वीर लिखी जाय। उन्होंने जिला ,अनुमंडल के साथ-साथ प्रखंडों तथा महत्वपूर्ण स्थलों जैसे अस्पताल इत्यादि को जोड़ने वाली सभी सड़कों को पूर्ण करने एवं अच्छी स्थिति में रखने को कहा गया।वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना/ग्रामीण सड़क सुढृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शेखपुरा जिलान्तर्गत कुल 115 सड़कों जिसकी कुल लम्बाई 166.432 कि॰ मी॰ पर कार्य जारी है। वही मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना अंतर्गत 21 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।आज के बैठक में माननीय मंत्री जी के द्वारा कई नई पुलों के निर्माण की योजना के संबंध में चर्चा भी की गई। घाटकुसुम्भा प्रखंड के आलापुर गाॅव को शेष प्रखंड से जोड़ने हेतु एक नई पुल बनाने को लेकर सहमति बनीं।इससे मानसून के दौरान उक्त गांव का शेष प्रखंड से संपर्कता बनी रहेगी । वही शेखोपुरसराय के बेलाव पंचायत के आजाद नगर में जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमति निर्मला कुमारी के अनुरोध पर भी पुल बनाने को लेकर उनके द्वारा सहमति प्रदान करते हुए डीपीआर बनने का निर्देश दिया गया।माननीय मंत्री ने कहा कि 100 से अधिक जनसंख्या वाले वैसे वसावट जो सड़क से नहीं जुड़े है उन्हें प्राथमिकता देकर सम्पर्कता उपलब्ध करायें। वही कुसुम्भा से हुसैनाबाद वाले सड़क को जिला पदाधिकारी शेखपुरा के अनुरोध पर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सहमति जताई गई।आज के बैठक में कुसुम्भा से हुसैनाबाद एवं जखराज स्थान होते हुये एकसारी बीघा को जोड़ने होते एक नई सड़क बनाने को लेकर आज के बैठक में चर्चा की गई ताकि शेखोपुरसराय एवं नवादा से आनेवाली वाहन सीधा जमुई एवं लखीसराय के लिए निकल जाए।आज के बैठक में माननीय मंत्री जी ने ग्रामीण कार्य विभाग का अपना नया कार्यालय शेखपुरा में बनाने को लेकर भी सहमति दी गई । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुधीर कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सह सदस्य बीस सूत्री कार्यक्रम ,मुख्य अभियंता ,ग्रामीण कार्य विभाग , कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, शेखपुरा, माननीय सभी प्रखंडों के प्रमुख, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ ग्रामीण कार्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Leave a Comment