रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

दर्जनों पशु पालक पशु प्रदर्शनी में हुए शामिल
शेखपुरा- गुरुवार को जिला पशु पालन पदाधिकारी कार्यालय परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के बैनर तले पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पार्षद अध्यक्ष निर्मला देवी एवं जिला पशु पालन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने दीप प्रज्वलित कर किया इस जिला पशु पालन अधिकारी ने समेकित मुर्गी विकास योजना अंतर्गत लेयर फॉर्म प्रबंधन, एवं बॉयलर फॉर्म स्थापना सहित समेकित बकरी फॉर्म स्थापना किस प्रकार की जाती है उसकी विस्तृत जानकारियां प्रदान की मौके पर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई एम बी यू सेवा के जिला समन्वयक अनीश कुमार ने पशु पलकों को मोबाइल यूनिट की सेवा को विस्तार से बताया
उन्होंने बताया कि मोबाइल यूनिट सेवा प्रतिदिन दो गांव में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज करती है इस दौरान पशु पालकों को बताया गया कि पशु रोगियों की पहचान , पशु चिकित्सा एवं लघु सर्जरी, ऑडियो विजुअल एवं पशु चिकित्सा हेतु आवश्यक निःशुल्क दवाईयां सहित पशुपालकों के बीच विभागीय योजनाओं का प्रचार
प्रसार के बारे में बताया गया तथा बताया गया कि 1962 पर पशु पालक कॉल कर अपने मवेशियों आदि के रोगों की शिकायत कर सकते हैं जिसके बाद एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। मौके पर पशु पालकों के बीच पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस दौरान सैकड़ों पशु पालक अपने मवेशियों के साथ जिला पशु पालन
कार्यालय पहुंचें जिसके बाद पशुओं के दुग्ध उत्पादन क्षमता की जांच की गई जिसमें बुधौली के अर्जुन यादव को प्रथम ,जमालपुर के आशीष कुमार को द्वितीय गिरिहिंडा के रवि शंकर यादव को तृतीय एवं भैंस में गिरहिंडा के संजय यादव को प्रथम खंडपर के चिंटू पांडे को द्वितीय एवं गिरहिंडा के रामबालक यादव को तृतीय
स्थान पर चयन किया गया जबकि मूसापुर के रुदल कुमार को 85 किलो का बकरा का प्रदर्शन करने को लेकर प्रथम स्थान प्रदान किया गया सभी चयनित पशु पालकों को जिला पशु पालन पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद रुपए प्रदान किया इस अवसर पर शेखपुरा टीवीओ डॉक्टर रविकांत कुमार, डॉक्टर संदीप कुमार,
डॉक्टर अजय अकेला, डॉक्टर अंजनी कुमार सिन्हा, डॉक्टर शशिकांत कुमार, डॉक्टर प्रियंका कुमारी, डॉक्टर लव कुश कुमार,डॉक्टर संतोष कुमार,डॉक्टर अरुण कुमार डे,1962 मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉक्टर राजबल्लभ कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार ब्रह्मचारी ,पारावेट रोहित कुमार,नवलेश कुमार, सूरज कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे









