रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – आज वाजिदपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतरत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस समारोह का प्रारंभ कर्पूरी ठाकुर की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण की गई। जिला अध्यक्षा रेशमा भारती ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन का कार्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष केदार साव ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके संघर्षों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।रेशमा भारती ने उपस्थित कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आजीवन वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार में डबल इंजन की NDA
सरकार बिहारवासियों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंहा,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ़ कारू सिंह, विनोद माथुर एवं डॉ मणिकांत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, जिला प्रवक्ता विभूति कुमार सिंह एवं सचिन सौरभ ,जिला मंत्री पंकज कुमार एवं धीरज कुमार सिंह ,ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जवाहर चौहान,महामंत्री
रंजन चौहान,प्रवक्ता रामरतन चौहान,श्रवण चौहान,रामप्रीत चौहान,नगर मंडल अध्यक्ष रंजन चौहान,नगर मंडल के महामंत्री रवि वर्मा जी,सतीश विद्यार्थी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल कुमार अकेला,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हसीनुर रहमान ,अजय जी,बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।









