रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा: भाजपा जिला अध्यक्षा रेशमा भारती ने वृहस्पतिवार संध्या शेखपुरा गौशाला पहुंचकर गौसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने गौमाता को चना और गुड़ खिलाकर गौसेवा का महत्व समझाया और गौवंश संरक्षण का संदेश दिया। 
रेशमा भारती ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने गौशाला में गौमाता की देखभाल और सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया और वहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने गौशाला प्रबंधन समिति से गौमाताओं के खानपान और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान रेशमा भारती ने कहा कि गौमाता हमारे जीवन में आदिकाल से पूजनीय रही हैं। उनके संरक्षण और सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे गौमाताओं की सेवा में योगदान दें और उनके संरक्षण के लिए आगे आएं।
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने जिला अध्यक्षा के इस कदम की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौमाता के चरणों में प्रणाम कर गौसेवा का संकल्प लिया। 









