भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती नें कर्पूरी ठाकुर के आदमकद पर किये माल्यार्पण

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज गिरिहण्डा चौक पर भारतरत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती नगर मंडल अध्यक्ष रंजन चौहन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस समारोह का प्रारंभ कर्पूरी ठाकुर जी की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण की गई। जिला अध्यक्षा रेशमा भारती ने पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन का कार्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष केदार साव ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके संघर्षों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया । रेशमा भारती ने उपस्थित कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने आजीवन वंचितों के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार में डबल इंजन की NDA सरकार बिहारवासियों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। नगर मंडल अध्यक्ष रंजन चौहान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

 

Leave a Comment