रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – पिंजरी, 24 जनवरी 2024: ग्राम पंचायत पिंजरी मुखिया पूजा कुमारी और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से पिरामल फाउंडेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल बरबीघा की टीम के नेतृत्व और सहयोग से हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर पिंजरी में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालक पूजा कुमारी मुखिया ग्राम पंचायत पिंजरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशन में किया गया परीक्षण शिविर सत्र में
सहयोग पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो धर्वेन्द्र कुमार पटेल ने किया। 30 वर्ष से ऊपर के सभी ग्रामवासियों का NCD स्क्रीनिंग गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की पहचान करना और उचित परामर्श उपचार कराने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जोर दिया। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ आयुष डॉ धनंजय कुमार एवं RBSK की टीम उपस्थित रहे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर
अनुज प्रसाद (ANM) मधु कुमारी , बिना कुमारी (ANMR)रूपा कुमारी ने 120 लोगों गैर संचारी रोग का परीक्षण किया गया. परीक्षण में जिन व्यक्तियों का ब्लडप्रेशर और मधुमेह स्तर में परिवर्तन कम या ज्यादा पाया गया तो उन्हें दवाइयां का वितरण भी किया गया जिन लाभार्थियों का हाइपर टेंशन पाया गया उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यह शिविर ग्राम वासियों के स्वस्थ और पोषण में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास था। आयोजन में स्वस्थ अधिकारियों और
पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो धर्वेन्द्र कुमार पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई । यह पहल ग्राम पंचायत पिंजरी के क्षेत्र में स्वास्थ जागरूकता को बढ़ावा देने और लंबी आयु और बेहतर जीवन गुणवत्ता: एनसीडी स्क्रीनिंग के माध्यम से रोग का समय पर इलाज और नियंत्रण संभव होता है, जिससे लोग अपनी जीवन गुणवत्ता को सुधार सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।गंभीर परिणामों से बचाव:- डायबिटीज के कारण होने वाले अंधत्व, न्यूरोपैथी, या हाइपरटेंशन के कारण होने वाले हृदय रोग और स्ट्रोक जैसे गंभीर परिणामों को समय पर रोकना संभव है।









