रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- जिले के राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में शेखपुरा जिले के तीन मुहानी मोड़ अशोका होटल में युवा राष्ट्रीय जनता दल शेखपुरा का कार्यकारिणी बैठक किया गया.
जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश सचिव सह शेखपुरा जिला प्रभारी नयन सिंह नटवर शामिल हुए. वही युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव जिला प्रभारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.
जहाँ आने बाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया. पत्रकारों के पूछे जाने पर नयन सिंह नटवर नें बताया की तेजस्वी यादव का अवाहन है की लोगों को माई बहन योजना के तहत 2500 ,
विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन 400 से 1500 तक और 200 यूनिट तक बिजली फ्री दिया जायेगा, बैठक में इस योजना को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव,
नगर अध्यक्ष भूषण यादव, उप अध्यक्ष प्रमोद यादव नागमणी राय प्रदेश सचिव परवीन यादव प्रदेश सचिव युवा,प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव, जुदागी यादव प्रखंड
अध्यक्ष, छात्र नेता आलोक कुमार,धर्मेंद्र महतो सहित सैंकड़ों राजद कार्यकर्त्ता मोजूद थे।









