सीपीआई के शताब्दी वर्ष को लेकर राज्य स्तरीय समारोह सम्पन्न, हुये पुरसस्कृत

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-सीपीआई के शताब्दी वर्ष के राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद के फैसले के अनुकूल बिहार भर में पार्टी की राशि को पूरा करने में प्रथम स्थान पर शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय और पार्टी के सदस्यता नवीकरण और नया भर्ती के काम को राखी के ठंड और शीत लहर में भी गति प्रदान कर पूरा करने को लेकर सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के द्वारा मेमोरेंडो देखकर सम्मानित किया गया। प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि यह सम्मान हमारे पार्टी के देश के सबसे बड़े नेता और पार्टी के महासचिव कामरेड डी राजा के द्वारा जो सम्मानित किया गया वह शेखपुरा जिला पार्टी के कार्यकर्ता ,नेता और समर्थकों की अथक प्रयास और सहयोग के बाद मिली है।इसके लिए हम सभी सहयोगियों और समर्थकों के साथ-साथ संपूर्ण शेखपुरा वासियों का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment