इस कड़ाके की ठंढ में राहुल अकेला नें गरीबों को दिया राहत, बाँटे कंबल

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – इन दिनों शहर में बढ़ रही ठंड को लेकर भाजपा पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं उनके सहयोगियों के द्वारा इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए जाने जा रहे हैं. बात करें शहर में ठंड की तो जहां अपने चरम पर है वहीं भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ गरीबों के बीच जा जाकर कंबल वितरण कर रहे हैं जहां एक और कमरतोड़ महंगाई को लेकर गरीब अपना जीवन यापन कर रहे हैं वहीं इस हाड़ कंप कपा देने बाली ठंड में उनके लिए कंबल खरीदना भी महंगा साबित हो रहा है. जिसको लेकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राहुल कुमार अकेला ने अपने सहयोगियों के साथ रात में ही गरीबों के बीच जा जा कर कंबल का वितरण कर रहे हैं. वहीं पूछे जाने पर राहुल कुमार अकेला नें बताया कि जिस तरह से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है जिला के युवा इस कार्यक्रम में आगे आकर गरीबों की मदद करें एवं इस बढ़ते हुए ठंड में उनका सहयोग करे. मौक़े पर वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बलराम कुमार आनंद, राजगीर बुनियादी केंद्र प्रबंधक अमन अल्लाह अथर, सब इंस्पेक्टर रामायण चौधरी, सचिदा प्रसाद शेखपुरा पुलिस स्टेशन प्रभारी मौजूद थे.

Leave a Comment