रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का जुलूस एआईवाईएफ तथा एआईएसएफ के राज्यव्यापी काला दिवस के आवाहन के तहत बीपीएससी के अध्यक्ष का प्रतिरोध मार्च निकालकर दल्लू मोर पटेल चौक पर पुतला दहन किया गया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गुलेशवर यादव तथा जिला सचिव निधिश कुमार गोलू कर रहे थे। प्रतिरोध मार्च दल्लू मोड तक पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य की सरकार बहरी हो गई है ।
18 दिसंबर से ही बीपीएससी अभ्यर्थी। रीएग्जाम की मांग को लेकर लगातार आंदोलन पर है, लेकिन यह सरकार उन छात्रों पर बर्बरता से लाठियां चलवा कर पिटवा रही है। रात 11:00 बजे भीषण ठंड में भी वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है । राज्य सरकार की संवेदनाएं समाप्त हो चुकी है। बीपीएससी अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगे 
*1. BPSC की 70वीं PT रद्द करो! परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द करो!*
*2.पेपर लीक–परीक्षा माफिया तंत्र खत्म करो! सख्त कानून बनाओ!*
*3.पुलिस लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित करो!*
*4.आंदोलनकारी छात्रों को जेल से रिहा करो! फर्जी मुकदमे वापस लो!*
*5.सोनू कुमार के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवजा दो!*
इस मांग को लेकर एआईवाईएफ सहित विभिन्न छात्र युवा संगठन 3 जनवरी 2025 को विधानसभा का घेराव करेगी।
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव नीधिश कुमार गोलू ने कहा कि हम लोग बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ हैं तथा इस लड़ाई में सरकार को झुकना पड़ेगा।
जिला अध्यक्ष गुलेशवर यादव ने कहा कि बीपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त करना चाहिए तथा दोषियों पर कार्रवाई करना चाहिए। प्रतिरोध मार्च में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कमलेश दास, विनोद महतो, प्यारे रविदास, राधेश्याम कुमार ,किशोर चौहान, टूना चौधरी, दीपक कुमार दास, कमलेश यादव, जयमंती कुमारी, सुजीत कुमार ,श्याम कुमार ,नीरज पासवान, प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया।









