भूमि विवाद से संबंधित मामलों का अंचलवार समीक्षा बैठक

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का अंचलवार समीक्षा की गई। उक्त बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत कुल 1017 भूमि विवाद के मामलों प्राप्त हुये है जिसमें 975 मामलों का अंतिम रूप से निष्पादित कर लिया गया है। 05 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है जबकि 29 मामलों का निष्पादन प्रक्रियाधीन है।जिला पदाधिकारी महोदय ने भूमि विवाद के लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया साथ ही उनके द्वारा भूमि विवाद के मामलों को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों की उपस्थिति में ही सुलझायें जाने चाहिए। यदि आपके द्वारा मामलें का त्वरित निष्पादन कर लिया जाय तो आमलोगों को परेशानियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने पुनः भूमि विवाद के मामलों में आवेदक के रिकाॅड खोलकर की गई कार्रवाई को अनिवार्य रूप से दर्शाने का निदेश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी प्रविष्ट आॅनलाईन के माध्यम से दर्शाने को भी कहा गया। उन्होंने भूमि मापी के निर्धारित तिथि की सूचना सभी संबंधित पक्ष को भूमि मापी के तिथि से पूर्व दें ताकि दोनों पक्ष स्थल पर उपस्थित हों। थाना स्तर से निष्पादित नहीं होने की स्थिति में ही भूमि सुधार उप समाहर्ता अथवा अपर समाहर्ता के न्यायालय में मामलेें को स्थानांतरित किया जाय। बताते चले की भूमि विवाद के निपटारे के उद्ेश्य से प्रत्येक शनिवार को थानावार बैठक कर भूमि विवाद के मामलें निष्पादित किए जा रहें है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी के साथ-साथ अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment