रिपोर्ट – धीरज कुमार

शेखपुरा- जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौस गांव में चुडा मिल संचालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं घायलों ने बताया है की उधारी चुडा कूटने से मना किया तो शशिकांत कुमार के द्वारा पहले बकझक हुई जिसके कुछ देर बाद शशिकांत कुमार और उसका पुत्र गुलशन कुमार उर्फ़ टमाटर घर से लाठी और रड लेकर आया और मारपीट करने लगा इस घटना में दो लोग घायल हुए है दोनों घायल भदौस गांव निवासी सनोज कुमार और उनका पुत्र दीप राज बुरी तरह से घायल हुए है जिनका इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 292









