शहर में अलग-अलग घटना और दुर्घटना में शिक्षिका समेत पांच घायल, इलाजरत

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-शहर के अतिव्यस्ततम दल्लू चौक पर दो सड़क हादसा आज अहले सुबह हो गई इओस हादसे में एक शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गई. घायल शिक्षिका बरबीघा हुसैनचक मध्य विद्यालय में कार्यरत है. शिक्षक शेखपुरा स्टेशन रोड स्थित डायट में कुछ कार्य से अपनी पति और बच्चो के साथ आई हुई थी. डायट में अपना काम निपटाने के बाद शिक्षिका अपने पति के साथ बरबीघा लौट रही थी की तभी दल्लू पर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई. घायल शिक्षिका की पहचान बरबीघा निवासी अमित गुप्ता की पत्नी रूचि गुप्ता के रूप में की गई है . घायल शिक्षिका का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वही दूसरी घटना भी दल्लू चौक पर ही घटी जिसमे चकदिबान मुहल्ला निवासी अर्जुन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अरबिंद कुमार घायल हो गए है. घायल अरबिंद ने बताया है की वे अपनी बाइक से किसी काम से दल्लू चौक आये हुए थे तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया जिसमे उनका हाथ टूट गया घायल अर्बिद का इलाज भी शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

Leave a Comment