अन्तरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता जुनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में अरावली ने नीलगिरी (ग्रीन)को हराकर बना चैंपियन

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा- स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में जुनियर वर्ग में फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में अरावली के प्रिंस,विकास,अभिराज,रवि, शिवा,प्रणव, बबलू,आर्यन, अकुंट और सूरज ने नीलगिरी के प्रियांशु, अमित, शिवम राज,रवि, रौशन,विनय,सुधांशू, दीपांशु,सौरव और समीर को 1/0 से शिकस्त देकर चैंपियन बना।खेल शिक्षक अशाब आलम के नेतृत्व में आयोजित इस मुकाबले के सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य बिनय कुमार और डॉक्टर आर पी सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद में और अधिक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किये।इसके पहले लीग मैच में अरावली ने उदयगिरि को तो नीलगिरी ने शिवालिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।मौके पर दोनो सदनो के सदनाध्यक्ष विजय शंकर सिंह,राम प्रकाश यादव और प्रदीप कुमार भुयाँ सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।रेफरी की भूमिका सत्यम भारती और आदर्श वहीं उद्घोषक की भूमिका अमित हेम्ब्रम और आलोक भारती ने निभाये।यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।

Leave a Comment