विद्यार्थी परिषद का इकाई विस्तार, सतीश बने नगर अध्यक्ष तो दीपक बने नगर मंत्री

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला इकाई शेखपुरा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में विगत महीने संपन्न हुए सदस्यता अभियान के बाद जोर-शोर से इकाई गठन किया जा रहा है इसी कड़ी में घाटकुसुम्भा नगर इकाई का नवगठन किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व देकर विद्यार्थियों के बीच कार्य विभाजन किया गया। घाटकुसुम्भा प्रखंड में इकाई गठन करने पहुंचे प्रांत एसएफएस संयोजक सन्नी झा,विभाग संयोजक आकाश कश्यप और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन राज ने सर्वप्रथम विद्या की देवी माता सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद एवं संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि किया उसके बाद इकाई की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंकज कुमार और विकास कुमार, नगर मंत्री दीपक कुमार, सह मंत्री लक्ष्मी कुमारी हानों कुमारी रघुनंदन कुमार और नीतीश कुमार, नगर कार्यालय मंत्री नंदन निराला, नगर कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख नरेश कुमार, सह प्रमुख मुस्कान कुमार, नगर एसएफएस प्रमुख चंदन कुमार, सह प्रमुख सचिन कुमार, नगर RKM प्रमुख सूरज कुमार, सह प्रमुख हरेराम कुमार, नगर खेलो भारत प्रमुख मुन्ना कुमार, सह प्रमुख रोहित कुमार, वाचनालय प्रमुख नीतीश कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सचिन कुमार, रवि कुमार, आदित्य कुमार एवं रजनीश कुमार की घोषणा की गई

Leave a Comment