आखिर खुशबू ने गले में फांसी का फंदा लगाकर क्यों किया आत्महत्या

रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा:-थाना क्षेत्र अंतर्गत एकाढा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता खुशबू देवी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका गांव के गोपाल पांडेय की पत्नी बताई गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है. हालांकि घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है . महिला की मौत के कारणों का अब तक कोई पता नही चल पाया है. घटना में मृत महिला गया जिला अंतर्गत वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार चट्टी गांव निवासी अंकित पांडेय की बहन बताई गई . खबर की जानकारी खुशबु देवी की मैके बालों की लगी तो आनन फानन में भाई अंकित नें बहन का ससुराल पहुँचकर घटना का मंजर देख कर दंग रह गया.

Leave a Comment