रिपोर्ट:- सुनील कुमार

चेवाड़ा :-चेवाड़ा नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद अमर कुमार पासवान ने शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचकर रक्त किए डोनेट. गौरतलब है कि सदर अस्पताल शेखपुरा में एक महिला को रक्त की शक्त आवश्यकता थी. जिसको लेकर सोशल मिडिया साइट शेखपुरा न्यूज़ पर सुचना दिया गया था जैसे ही चेवाड़ा निवासी वार्ड पार्षद अमर कुमार ने पढ़ा आनन फानन में सदर अस्पताल पहुँच कर ब्लड देकर उस महिला की जान बचाया. वहीं जिले में इस तरह के समाजिक कार्यकर्ता नें अपना रक्त देकर पिछले कई वर्षो ये कार्य निरंतर चला आ रहा रहा है. जहाँ शेखपुरा न्यूज़ पर जैसे ही किसी भी तरह की सुचना मिलती है लोग उस सुचना पढ़ जल्द ही एक्शन में आ जाते है
जिसका परिणाम है की कई मरीजों की जान लगातार बचाई जा रही है. वहीं मरीज सदर प्रखंड के कटारी गाँव निवासी भवेस भारती की पत्नी बताई जा रही है. जहाँ वॉर्ड पार्षद अमर कुमार नें AB+ का एक यूनिट ब्लड दान कर अपने आप को धन्य समझ रहे है. उन्होंने मौक़े पर कहा की दानों में सबसे बड़ा दान रक्त दान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है. और किसी की जान बचाना से सबसे पुण्य का काम माना जाता है. जहाँ आज मोहल्ले में चेवाड़ा निवासी अमर कुमार पासवान की चर्चा हो रही है इसने पुण्य कार्य को लेकर लोगों ने आभार व्यक्त किया.









