रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-गगौर पंचायत में पदस्थापित इंदिरा आवास सहायक बबलू कुमार पिछले दो दिनों से लापता है । बबलू अरियरी थाना के बरसा गावँ के रहने बाले है और वर्तमान में स्टेशन रोड के राजोपुरम मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे।बबलू कुमार के पिता राजकुमार सिंह ने शेखपूरा थाना में लिखित लिखित आवेदन देकर बताया है कि बबलू कुमार 27 तारीख को सुबह 6:00 बजे अपने घर से प्रखंड कार्यालय जाने के लिए निकले थे लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। परिजनों ने कहा कि वह बबलू कुमार के मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद पाया । वह देर रात तक भी लौटकर अपने घर जब वापस नहीं आए तब अगले दिन परिजनों ने बबलू कुमार के लापता होने की सूचना शेखपूरा थाने को दी है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि वह उसके मोबाइल नम्बर 9572383974 का कॉल डिटेल रिपोर्ट निकालकर बबलू कुमार की खोजबीन करने का प्रयास करें ताकि वह सही सलामत घर वापस आ जाए।









