रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा :-चेवाड़ा नगर पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत दीक्षा एप एवं माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट का एक दिवसीय उन्मुख कार्यालयशाला का किया गया आयोजन. इस बात की जानकारी देते हुए जिला स्तरीय प्रशिक्षक अभिनंदन कुमार ने बताया कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय की एच एम के साथ दीक्षा एप एवं माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन कैसे ठीक किया जाए इसके बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान जिला प्रशिक्षक टीम के सदस्य मणिमोहन शर्मा, आर्येन्दु मानव, अभिनंदन कुमार संतोष कुमार एहसान आलम राजीव नयन एवं बीपीएम रोहित कुमार तथा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय एच एम मौजूद थे .
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 225









