रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा-+जिला कृषि कार्यालय के सभागार में श्रम विभाग की ओर से एक श्रम अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को उनके अधिकार और संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं। इन कानूनों के तहत असंगठित मजदूरों को दुर्घटना, मृत्यु, और अन्य आपात स्थितियों में विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं कार्यशाला में श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि वे किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, श्रम विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जो श्रमिकों के लिए सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। श्रमिकों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अधिकारों और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानने के लिए सवाल-जवाब किए। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रमिकों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया था।









