बरबीघा के लाल नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

बरबीघा के बाल वैज्ञानिक का चयन नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए

बरबीघा के अनंगपाल का चयन नेशनल प्रतियोगिता में 22 से 23 अगस्त तक चेन्नई में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बरबीघा – भारत सरकार द्वारा संचालित, इंडियन स्टेम फाउंडेशन एवम स्पेस किड्ज इंडिया के द्वारा आयोजित Young Scientists India Championship – Season 10 में बिहार से चार बालको का चयन नेशनल नेवल चैंपियनशिप ( जो की २२ एवम २३ अगस्त २०२४ को चेन्नई राज्य भवन एवम कलीवनर अंगलम चेन्नई में आयोजित हो रही हैं) में किया गया हैं। जिसमे से एक बाल वैज्ञानिक शेखपुरा जिला के बरबीघा ब्लॉक के प्रसिद्ध विद्यालय डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल का छात्र अनंगपाल है। इसके प्रोजेक्ट का शीर्षक है, अनंगपाल की प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के शिक्षक साइंस फॉर सोसाइटी के जिला समन्वयक आचार्य गोपाल जी के पुत्र हैं। आचार्य गोपाल ने बताया कि यह यंग साइंटिस्ट इंडिया का 10 वां संस्करण है।यंग साइंटिस्ट इंडिया, स्कूल के छात्रों के बीच विज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देने, विज्ञान के बारे में उनकी समझ बढ़ाने और उन्हें वैज्ञानिक करियर में आकर्षित करने और तलाशने के लिए एक नवाचार प्रतियोगिता है। इसमें पूरे देश के सभी प्रतिभागियों में 50 श्रेष्ठ प्रतिभागी को चुना जाएगा फिर उसमें से 15 सरकारी विद्यालयों के श्रेष्ठ प्रतिभागियों और 15 निजी विद्यालयों के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके पहले अनंगपाल जी बाल विज्ञान कांग्रेस में दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बेगूसराय और मधेपुरा में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं । विज्ञान प्रदर्शनी में भी उन्होंने उत्कृष्ट उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था । और जोनल प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु कोलकाता में भी चयनित होकर प्रतिभा किया था। 2022 में गणित ओलंपियाड में भी पूरे बिहार में जूनियर वर्ग में टॉप टेन में जगह बना चुके हैं।स्काउट शिक्षक के रूप में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के शिक्षक रोहित कुमार के साथ अनंगपाल जी चेन्नई गए हैं । डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु कुमार निर्देशक रोहित कुमार साइंस का समिति के अमित कुमार शिवम राज यशपाल अंकित कुमार पूनम कुमारी इत्यादि ने इन्हें बधाई दिए और उनके जीत की कामना की।

Leave a Comment