रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा :-एक दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव आज नदी में मिला। मृतक युवक की पहचान हथियावां थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव निवासी स्वर्गीय भूषण मांझी का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है,घटना की सूचना मिलते ही हथियावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है,इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है,और लोग इस खबर से स्तब्ध हैं। मृतक युवक की मां, जो कि विधवा हैं, मजदूरी करके अपने दोनों पुत्रों का भरण-पोषण कर रही थीं। उनके लिए यह हादसा बहुत बड़ा आघात है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 338









