रिपोर्ट -धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- शराब के नशे में धुत एक युवक ने शाम को तीन महिलाओं पर बर्बर हमला कर दिया.यह घटना एकरांय गांव इलाके की है, जहां आरोपी ने अचानक तीन महिलाओं को निशाना बनाया और उन्हें बेरहमी से पीटा.इस घटना में कंचन देवी रीता देवी,रंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है .कंचन देवी ने बताया कि विकास कुमार, विक्रम कुमार नामक युवक अत्यधिक शराब के नशे में था और बिना किसी उकसावे के महिलाओं गाली- गलौज कर रहे थे. जब महिलाओं ने गाली -गलौज करने से मना किया तो महिलाओं पर हमला करना शुरू कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन घटनास्थल पर से फरार हो गया.घटना में तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं है. उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के मुताबिक, महिलाओं की हालत स्थिर है.लेकिन उनमें से एक की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. अरियरी थाना की पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.यह घटना बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध सेवन और उसकी वजह से होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. स्थानीय प्रशासन पर भी कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है.









