मिनी बालक बालिका हैंडबॉल का ट्रायल संपन्न

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

बरबीघा – बंजरिया मोतिहारी में 24 से 26 अगस्त तक चलने वाले राज्य स्तरीय 6 वीं मिनी बालक बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला के टीम का चयन हेतु ट्रायल आज स्थानीय एसकेआर कॉलेज बरबीघा के हैंडबॉल ग्राउंड में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हैंडबॉल के सचिव आचार्य गोपाल जी हैंडबॉल के उपाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद सिंह हैंडबॉल के प्रशासनिक कमेटी के अध्यक्ष धीरज कुमार संयुक्त सचिव यशपाल जी संयुक्त कोषाध्यक्ष राहुल कुमार नेशनल रेफरी बबलू कुमार वरीय खिलाड़ी रोहित कुमार सत्यम कुमार अमन कुमार इत्यादि के साथ-साथ कई अभिभावक भी उपस्थित थे । हैंडबॉल के चयन कमेटी के अध्यक्ष संयुक्त सचिव यशपाल जी ने बताया की चयन कमेटी के 3 सदसिय कमेटी में नेशनल रेफरी बबलू कुमार , वरीय खिलाड़ी सत्यम कुमार एवं अमन कुमार थे । जिन्होंने बालक और बालिकाओं के 10 –10 खिलाड़ियों तथा दो-दो अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया है। खिलाड़ियों का पंजीकरण संयुक्त कोषाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। हैंडबॉल के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया ट्रायल हेतु संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, ऊषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा, प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा, राज राजेश्वरी उच्च विद्यालय बरबीघा इत्यादि विद्यालयों के बच्चों ने ट्रायल में भाग लिया चयन समिति के सदस्यों के द्वारा कई बारीकियों को देखते हुए टीम का चयन किया गया । इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आयु सीमा 1/1 /2012 से ऊपर की है। अर्थात 8 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चे इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। बालिका टीम किस प्रकार है. प्रिया हर्षिता प्रियल राज अमृता कुमारी क्रिस्टी रानी अंशिका कुमारी रोशनी रानी नंदनी राज राशि कुमारी अतिरिक्त में वैष्णवी प्रिया आरोही सिंह ऋषिका चौहान. बालक वर्ग में अभिनव कुमार कन्हैया कुमार सुशांत कुमार गोलू कुमार कन्हैया कुमार फरहान आलम इमरान राज सूर्य कुमार अतिरिक्त अमन कुमार प्रिंस कुमार ओम जी हैं।

Leave a Comment