प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

रिपोर्ट:- सुनील कुमार

चेवाड़ा:-चेवाड़ा के सभी सरकारी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़े ही आन बान ओर शान के साथ फहराकर सलामी दिया गया। इस अवसर पर चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, नगर पंचायत कार्यालय के समीप नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव , अंचल कार्यालय के समीप अंचल अधिकारी राकेश रौशन , समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप सीडीपीओ अमृता रंजन, बीआरसी कार्यालय के समीप बीपीएम रोहित कुमार, चेवाड़ा पावर ग्रिड कार्यालय के समीप जेई राजकुमार प्रसाद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा कार्यालय के समीप एस एन झा ने तिरंगा को सलामी दिया और राष्ट्रगान हुआ।इसके अलावे सभी सरकारी विद्यालयों एवं गैर.सरकारी संस्थानों में भी राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। इस दौरान अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे.

Leave a Comment