थाना में शान से लहराया गया तिरंगा

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-चेवाड़ा थाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया ध्वजारोहण गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेवाड़ा थाना पर गर्व और शान के साथ तिरंगा फहराया गया ।इस क्रम में चेवाड़ा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने झंडारोहण किया।मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दिया और राष्ट्रगान हुआ।इस क्रम में उपस्थित कर्मियो को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुल्क को आजादी बड़ी ही मुश्किलों से मिली है,न जाने कितनो ने अपने प्राण हस्ते हसते मुल्क की आज़ादी के लिये निछावर कर दिये ।उन्होंने कहा कि आज़ादी के परवानो द्वारा दिले बलिदान के बाद हमको मिली आज़ादी अनमोल है।हम अपने प्राण त्याग कर भी इसका मोल नहीं चूका सकते,आज हम और हमारे बच्चे खुली हवा में सांस ले रहे है तो यह सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण है,हम उन बलिदानों को भूल नहीं सकते है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विपिन कुमार, अंचलाधिकारी राकेश रौशन, नगर पंचायत पदाधिकारी अमित ठाकुर, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी व कांग्रेस के नेता मोहम्मद इरशाद अंसारी इत्यादि गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

Leave a Comment