रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- शहर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व निकाली गई भव्य तिरंगा रैली जहां सैकड़ो लोग हुये शामिल. वहीं भारत माता की जय दे गूँजता रहा शहर. तिरंगा रैली शहर के चाँदनी चौक से लेकर बरबीघा रामधारी सिंह दिनकर +2 उच्च विद्यालय तक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रभारी वरुण कुमार सिंह मौजूद रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई , वहीं कर्पूरी ठाकुर ,बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात एसकेआर कॉलेज बरबीघा में मुख्य अतिथि के द्वारा हैंडबॉल के प्रशिक्षक आचार्य गोपाल एवं हैंडबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को एक-एक कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की समाप्ति की गई।
इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय एवम वंदे मातरम के जयघोष के साथ अपने अपने हाथ में तिरंगा लेकर सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय सम्राट , कार्यक्रम समन्वयक के महामंत्री कृष्ण मुरारी कुमार एवं शैलेश बिंद मौजूद थे। कार्यक्रम प्रबंधक के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सौरभ ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रेशमा भारती ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भजपा जिला
अध्यक्ष सुधीर बिंद, संजीत प्रभाकर, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह , डॉ मणिकांत एवम विनोद माथुर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह, बरबीघा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष महेश सिंह ,शेखपुरा पश्चिम के मंडल अध्यक्ष चंदन राज एवं शेखोपुरसराय के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, जिला आईटी सेल के संयोजक प्रेम कुमार,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार ,महामंत्री
रंजन कुमार,निरंजन कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमनकृति, पंकज गुप्ता, मंत्री आनंद कुमार, रजनी कांत , कोषाध्यक्ष मोहित कुमार इत्यादि मौजूद थे।









