देखें अचानक कहाँ पहुँचे SP मची खलबली

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज दिनांक 11/08/2024 को शेखपुरा जिला के 07 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन एक पाली में अपराह्न 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित किया गया । जिसमें रामाधीन महाविद्यालय में 700 में से 506 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । वही उषा पब्लिक स्कूल में 700 में से 463, संजय गांधी महाविद्यालय में 400 में से 305, मुरलीधर मुरारका विद्यालय में 400 में से 301, इस्लामिया प्लस 2 उच्च विद्यालय में 400 में से 302, डीएम उच्च विद्यालय में 302 में से 217, अभ्यास मध्य विद्यालय में 300 में से 213 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।
डीएम प्लस 2 उच्च विद्यालय से एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था ,जिससे आगे आवश्यक करवाई हेतु थाना को सुपुर्द कर दिया गया है ।
अन्य जगह परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. 

Leave a Comment