सुनील कुमार कि रिपोर्ट

शेखपुरा – स्थानीय जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति को क्रियान्वित किये जाने के संबंध में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीरामल के जिला प्रबंधक सुजीत कुमार ने समिति के गठन एवं प्रारूप पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति एवं निगरानी समिति के गठन की संरचना व उत्तरदायित्व एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताया। इस दौरान संबंधित आगामी कार्ययोजना को ससमय निर्धारित करने के लिये जिला स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा नियमित बैठक एवं अनुश्रवण को लेकर भी निर्देश दिया गया ।कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक दया निधि, जिला लेखा प्रबंधक स्वास्थ्य, जिला समुदाय उत्प्रेरक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी समुदाय उत्प्रेरक एवं पीरामल के जिला प्रबंधक सुजीत कुमार और सोनी झा उपस्थित थे।









