रिपोर्ट – सुनील कुमार

बरबीघा – निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन. जिसमें लाभुक लाभ उठा सकते हैं .यह शिविर बरबीघा में पहली बार निशुल्क मेगा मल्टी ए स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर डॉ ऋषभ कुमार के द्वारा 11 अगस्त को सदानंद मैरिज हॉल महादेवगंज में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सर्जन एवं गरीबों के मसीहा डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा. साथ में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर परिणी कुमार, श्री बालाजी हॉस्पिटल बरबीघा के डायरेक्टर डॉक्टर आनंद कुमार, डॉक्टर गौरव मिश्रा ,डॉक्टर खुशबू कुमारी, डॉक्टर कृष्ण केशव, डॉक्टर तबरेज, इत्यादि लोग शामिल होंगे तथा इस शिविर में बरबीघा नगर क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 148









