रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा -बहुआरा गांव के भूतनाथ मंदिर के समीप पानी सप्लाई बंद रहने के कारण लगभग 200 लोगों को पानियों के लिए हो रही परेशानी. इस बात की जानकारी देते हुए बहुआरा गांव निवासी ब्रह्मदेव राय ने बताया कि दस दिनों से यह नल जल योजना पानी सप्लाई बंद पड़ा है जिससे 200 लोगों को पानी पीने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति रहेगी तो हम लोगों को पानियों के लिए तरसना पड़ जाएगा उन्होंने बताया कि कई बार ठेकेदार व वार्ड पार्षद को भी सूचना दी गई परंतु अब तक बाधित हुए पानी सप्लाई को चालू नहीं करवाया गया जिससे यह परेशानी उत्पन्न हो रही है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 225









