रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – शहर के गिरिहिंडा चौंक निवासी अभिमन्यु प्रसाद के यूवा पूत्र व आरजेडी के पुर्व कार्यकर्ता सुमित कुमार को अब पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष बनाए जानें की खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। जहां आरजेडी के तमाम कार्यकर्ता सुमित कुमार को बधाई दे रहें हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ सुमित कुमार ने बताया की बिहार के चहेते माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद के निर्देशानुसार माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सहमति के उपरान्त, माननीय बिहार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के परामर्शानुसार जो गरिमामई पद पर पदस्थापित कराया गया है।
जिसके लिए मैं सुमित कुमार अपनी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद और अभार प्रकट करता हूं। साथ हीं मैं अपने पार्टी की उच्च गरिमा को बनाएं रखने और मजबूती के साथ मजबूत बनाने के लिए सैदव अपनी तत्परता दिखता रहूंगा। उन्होंने बताया की हमें वर्ष 2022 ,2025 के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है। मैं पूर्ण विश्वास और मजबूती के साथ राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ को मजबूत एवं संगठित करने में मैं अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा । यूवा उपाध्यक्ष को पाकर आरजेडी गिरिहिंडा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ़ है । और बधाई देने के लिए कार्यकर्ता सुमित के घर का दौरा करने में लगे हुऐ हैं।









