देखें कहाँ के स्वास्थ्य कर्मी क्यों है इतने दिन से धरना पर, क्या है इनके मांग

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

घाटकुसुंभा- एनएचएम कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया एवं नारे भी लगाए जिससे ओ पी डी कार्य बाधित रही एनएचएम कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना दिया जिसमें मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में नाराजगी प्रकट करते हुए मुर्दाबाद एवं गद्दी छोड़ो के नारे भी लगाए । जिसमें सी एच ओ, एएनएम आर एवं एनएचएम कर्मी शामिल थे एनएचएम कर्मियों ने कहा कि हम लोगों की 10 सूत्री मांगें है। जिसे सरकार द्वारा माननी होगी स्वास्थ्य केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर समान काम का समान वेतन, सी एच ओ कैडर बनाकर नियमित करते हुए बिना सर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना । जब तक मूलभूत सुविधाओं नहीं तब तक एफ आर ए एस लागू नहीं किया जाना । इस अवसर पर अनिल कुमार जिला महामंत्री , शेखपुरा से एएनएम रेखा कुमारी , सी एच ओ संजीत कुमार शेखपुरा, सी एच ओ कुंदन कुमार, एएनएम संध्या कुमारी , आरती कुमारी , रेखा कुमारी , ममता कुमारी , शिल्पा कुमारी , सुलोचना कुमारी , रिमझिम कुमारी एवं बड़ी संख्या मे कर्मी मौजूद थे ।

Leave a Comment