रोपनी कार्य में आई तेजी, अरियरी प्रखंड में महज 44 प्रतिशत ही हुई धान की रोपनी

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के अंदर हुई बारिश से धान रोपने के काम में तेजी आई है। अभी तक 63.12% भूभाग पर धान की रोपनी कर दी गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल 27260.4 हेक्टेयर भूभाग पर धान रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से बुधवार तक 17207.82 हेक्टेयर भू भाग पर धान का अच्छादन कर दिया गया है। धान रोपने के काम में सबसे ज्यादा तेजी शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में देखी जा रही है। यहां 93% से ज्यादा भूभाग पर धान की रोपनी पूरी हो चुकी है। शेखोरपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 3336 हेक्टेयर भूभाग पर धान रोपने का लक्ष्य था ।जिसमें से बुधवार तक 3103 हेक्टेयर भूभाग पर धान की रोपनी कर दी गई है। उसके बाद घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में 73.54% धान की रोपनी की गई है। यहां 2770 हेक्टेयर के विरुद्ध 2037 हेक्टेयर भू भाग पर धान की रोपनी पुरी की जा सकी है। सदर प्रखंड शेखपुरा में 7706 हेक्टेयर भूभाग के विरुद्ध 4632 हेक्टेयर भूभाग पर धान की रोपनी की गई है जो की 60% से कुछ ज्यादा है। उसी प्रकार बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में 5227 हेक्टेयर भूभाग के विरुद्ध 3247 हेक्टेयर भूभाग पर धान रोपनी की गई है। यह लक्ष्य के 62% से कुछ ज्यादा है। जबकि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 30,72 हेक्टेयर के स्थान पर अभी तक 1919 हैक्टेयर भूमि पर धान रोपने का काम किया गया है। यह लक्ष्य का 62.48 प्रतिशत है जबकि सबसे कम धान की रोपाई अभी तक अरियरी प्रखंड क्षेत्र में देखी जा रही है। यहां 5149 हेक्टेयर भूभाग के स्थान पर अभी तक मात्र 2268 हेक्टेयर भूभाग प्रधान की रोकने की गई है। जो कल लक्ष्य का 44% बताया गया है। इस प्रकार खरीफ मौसम में मक्का की खेती में भी तेजी देखी जा रही है। जिले में इस साल कुल 2162.26 हेक्टेयर भूभाग पर मक्का लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से अभी तक 1142.800 हेक्टेयर विभाग पर मक्का लगा दिया गया है। जो कल लक्ष्य का 527.85% है। आसमान में छाए बादल और मौसम विभाग के आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Comment