रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा:- चेवाड़ा थाना क्षेत्र के सियानी गांव में करंट लगने से ४२ वर्षीय महेश महतो की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सियानी गांव में नल जल योजना में ऑपरेटर का कार्य कर रहा था,और कहां कि पानी का मोटर नहीं चल रहा था,इसी को ठीक करने के लिए मोटर का तार जोड़ने के लिए गए थे,
इसी दौरान करंट के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते के साथ ही मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक का कोई पुत्र नहीं है सिर्फ दो पुत्री हैं और मृतक ही बच्चीयों की परवरिश कर रहे थे,अब बच्चीयों के सिर पर से भी पिता का साया छिन गया।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 575









