रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – कदाचार मुक्त सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम – एसपी ने की उच्चस्तरीय बैठक,3100 परीक्षार्थियों के लिए 7 परीक्षा केंद्र स्थापित,जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित,7 और 11 अगस्त को होगी परीक्षा. केन्द्रीय चयन पार्षद के तत्वाधान में आगामी 7 और 11 अगस्त को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सोमवार को डीएम जे प्रियदर्शनी एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक का कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में की गई। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के किये जाने को लेकर बैठक में रणनीति तय की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई । प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 3100 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें रामाधीन महाविद्यालय, उषा पब्लिक स्कूल, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविधालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विधालय, इस्लामियाँ +2 उच्च विधालय, डी॰एम॰ +2 उच्च विधालय, एवं अभ्यास मध्य विधालय, शेखपुरा में आयोजित की जायेगी। परीक्षा केंद्रों में 09:30 पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न के बीच ही उन्हे प्रवेश दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना के द्वारा प्राधिकार पत्र को देखकर परीक्षा के दो दिन पूर्व जैमर, वायोमेट्रिक एवं फोटोग्राफी की अधिष्ठापन में सहयोग करते हुए सभी व्यवस्था पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। परीक्षार्थियों का बिना ई-प्रवेश पत्र एवं फोटोग्राफी के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। कोई भी अभ्यर्थी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख सहित अन्य कोई अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, कागजात या किताबें आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं लेकर जायेगे।लिखित परीक्षा के अवसर पर शांति एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।









