रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) दिनांक 07.08.2024 एवं 11.08.2024 को आयोजित होनेवाली सिपाही के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में की गई। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त कुशलता पूर्वक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के किये जाने के निमित जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता परीक्षा उक्त दोनो तिथियों को एकल पाली में 12.00 बजे अप॰ से 2.00 बजे अप॰ तक कुल 07 केन्द्रों यथा- रामाधीन महाविद्यालय, उषा पब्लिक स्कूल, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविधालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विधालय, इस्लामियाँ +2 उच्च विधालय, डी॰एम॰ +2 उच्च विधालय, एवं अभ्यास मध्य विधालय, शेखपुरा में आयोजित की जायेगी।
परीक्षा केंद्रों में 09:30 पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न के बीच ही उन्हे प्रवेश दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना के द्वारा प्राधिकार पत्र को देखकर परीक्षा के दो दिन पूर्व जैमर, वायोमेट्रिक एवं फोटोग्राफी की अधिष्ठापन में सहयोग करते हुए सभी व्यवस्था पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। परीक्षार्थियों का बिना ई-प्रवेश पत्र एवं फोटोग्राफी के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में परीक्षार्थियों को टाॅयलेट/शौचालय जाने की अनुमति नही दी जाएगी।
केन्द्राधीक्षक का दायित्व होगा कि सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त वीक्षक द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र पर परीक्षार्थियों को निरंतर यह हिदायत देते रहेंगे की कोई भी अभ्यर्थी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रुल कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल कायरी, पामटाॅप, पी॰डी॰ए॰ या कोई अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, कागजात या किताबें आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं लेकर जायेगे। इसके उल्लंघन के दोषियों की पात्रता रद्द करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार पुलिस संगठन में सिपाही के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के अवसर पर शांति एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।
वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय सामग्री अथवा चीट-पुर्जा केंद्र में पाये जाने पर संबंधित केन्द्रों के केद्राधीक्षक को जिम्मेदार मानते हुये कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा की तिथियों को परीक्षा कें्रद्र के 500 गज की दूरी तक द॰प्र॰स॰ की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेंगा। सुश्री श्वेता कौर, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग (मोबाईल नं॰- 8757183380) को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री अविनाश सिंह, सहायक योजना पदाधिकारी (मो॰- 8271427170) एवं सुश्री माधुरी प्रसाद, सहायक योजना पदाधिकारी, शेखपुरा को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है। श्री संजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शेखपुरा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सुश्री ज्याति कश्यप्, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय शेखपुरा को सम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा एवं श्री अरविन्द कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा उक्त द्वय पदाधिकारी को सतत् रुप से केन्द्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का संद्यारण करने का निदेश दिया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीध्पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









