रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आगामी 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में होगा। प्रातः 8.50 पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया जायेगा।
तदोपरांत 09.00 बजें पूर्वा॰ में जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी।तत्पश्चात 09:05 पूर्वाह्न में जिला पदाधिकारी का अभिभाषण समारोह होगा । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान भी गाया जाना है जिसकी तैयारी की जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा को दी गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बैंड बजाने का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। परेड में इस बार टी0डब्लू0आई0सी0, बी0एम0पी0, डी0ए0पी0 महिला, एव ंबीएचजी के प्लाटूनों द्वारा भाग लिया जायेगा।
साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से परेड में जवाहर नवोदय विद्यालय, डी0एम0 उच्च विद्यालय तथा इस्लामियां उच्च विद्यालय शेखपुरा के एन0सी0सी0 तथा स्काउट्स एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया जाना है। 9:25 पूर्वाह्न में समाहारणलाय में झंडोतोलन किया जायेगा । उसके बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 09:35 पूर्वाह्न , अनुमंडल कार्यालय में 09:50, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10:10 पूर्वाह्न झंडोतोलन किया जायेगा । इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों के प्रधान द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में झंडोतोलन कार्य किया जाना है। पुलिस केंद्र शेखपुरा में 11:00 बजे पूर्वाह्न में झंडोतोलन किया जाना है ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला के महादलित टोलों में झंडोतोलन टोले के सबसे बुजूर्ग व्यक्ति द्वारा किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा 10:35 पूर्वाह्न में झंडोतोलन किया जाना है । इसकी तैयारी जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी समन्वय से कराने को कहा गया है। इस अवसर पर जिला स्थित पंचायत सरकार भवनों में भी संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा झंडोतोलन किया जाना है जिसकी जिम्मेवारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया है। उक्त स्थलों पर जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरूषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाना है। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा चॉदनी चौक शेखपुरा स्थित डॉ॰ बी॰ आर॰ अम्बेदकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा जिसके साफ-सफाई एवं रंग-रोगन की जिम्मेवरी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी दी गई है।
मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन शेखपुरा को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेवारी अग्निशामन पदाधिकारी को दिया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी, के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।









