खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में मारपीट, तीन लोग जख्मी

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – नगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. नगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में चंचल यादव रामधीन यादव चंदन यादव शामिल हैं।चंदन यादव ने बताया कि 2000 में पिंटू कुमार लालू यादव पप्पू यादव सिंघेश्वर यादव के साथ जमीन विवाद चल रहा था।इन लोगों ने पहले का गुरिही रखा कर लाठी और डंडे से पीटा हैं। दोनों में पहले से खटपट चल रही थी। जिसके चलते यह घटना घटी। चंदन कुमार का आरोप है कि ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई के लिए जा रहे थे। इसी बीच विपक्षियों ने अचानक लाठी व डंडे से प्रहार कर दिया। बचाने के लिये दौड़ कर जाने पर मेरे उपर भी जानलेवा प्रहार किया। जिसमें गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment